Chandauli News: तीन भैंस चोरी होने पर मचा हड़कंप
चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में बीते शनिवार की देर रात चोर एक पशुपालक की तीन भैंस चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित पशुपालक राजदेव यादव के अनुसार उसकी तीनों भैंसें रोज की तरह रेलवे लाइन के किनारे स्थित उनके दरवाजे पर बंधी हुई थीं। देर रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और तीनों भैंसों को खोलकर अपने साथ ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो भैंसें गायब देख उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पशु पालक की तीन भैंस चोरी पीड़ित के अनुसार चोरी हुई तीनों भैंसों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। जिन्होंने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.