Chandauli News: तीन ब्लॉकों सामूहिक विवाह, 133 जोड़ें बनें साथी
चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत शारदीय नवरात्र में जिले के तीन ब्लाकों में शहनाई गूंजी। धूमधाम से 133 जोड़ों ने सात फेरे लिए। सुबह से ही शादी समारोह के लिए लोग जुटने लगे थे। जिले के सकलडीहा में 45, चकिया ब्लाक परिसर में चकिया के 39, नौगढ़ के 8, शहाबगंज के 11 और नगर पंचायत चकिया के 1 जोड़े की शादी कराई गई। वहीं बरहनी ब्लाक में 29 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने वर वधू का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़ों को 64 हजार रूपये खाते में दिया गया। 21 हजार रूपये की उपहार और 15 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े की शादी पर खर्च किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: धानापुर में सामूहिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.