Chandauli News: तीन दिन से कालेज और बिजली उपकेंद्र परिसर में भरा है पानी
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील, ब्लाक और विधानसभा क्षेत्र होने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हाल यह है कि बीते पांच दिनों से रुक रुक कर हो रही भारी बारिश के कारण सकलडीहा में तहसील से लेकर सीओ कार्यालय सहित शिक्षण संस्थानों का परिसर जलमग्न हो गया है। परिसनों में भरा पानी तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के विकास के दावों की पोल खोल रहा है। किसी तरह लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारी भी फैलने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण सकलडीहा में सरकारी कार्यालय से लेकर शिक्षण संस्थान जलमग्न हो गया है। सीओ कार्यालय मार्ग से लेकर इंटर कॉलेज मार्ग पर बरसात का पानी जमा हुआ है। इसके अलावा सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग से लेकर अनुसूचित छात्रावास, पीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.