Chandauli News: तीन घंटे तक बिजली रहेगी बाधित
चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाली 11 केवी बिजली 01, 02, 03 एवं 04 नंबर फीडर की आपूर्ति रविवार को बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी ई. दीपक पटेल ने बताया कि पीटर इंग्लैंड से आदित्य विजन तक एलटी एवं एचटी लाइन तथा पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जाना है। इसके लिए सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लाइन का स्थानांतरण अति आवश्यक है। असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.