Chandauli News: तीज महोत्सव में बिखरी सावन की छटा
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर के कैलाशपुरी स्थित राजकुमारी सिंह के आवास पर मंगलवार को सखी-सहेली संस्था की ओर से तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सोलह श्रृंगार कर सजी-धजी महिलाओं ने सावन की हरियाली और तीज की उमंग को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत तीज के पारंपरिक गीतों से हुई। 'झूला पड़े नीम की डार, सावन आयो रे...' जैसे गीतों पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत पर झूमती महिलाओं ने पूरे माहौल को खुशियों से सराबोर कर दिया। इसके बाद हाउजी, चेयर गेम और पेपर गेम समेत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वही स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने लुत्फ उठाया। ओवरऑल गेम प्रतियोगिता में उजाला प्रथम, जगदंबा द्वितीय और राजकुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.