चंदौली, अगस्त 14 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में गुरूवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत तिरंगा यात्रा,तिरंगा मेला एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तिरंगे के रंगों से प्रेरित विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ तैयार कीं। बच्चों ने रंगोली, पेपर आर्ट, मिट्टी से निर्मित विभिन्न डिजाइन एवं अन्य आकर्षक कलाकृतियों को स्टॉल पर प्रदर्शित किया। बच्चों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति की भावना को भी अभिव्यक्त किया। प्रदर्शनी का शिक्षकों द्वारा निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया,जिसमें प्रथम स्थान शिवम कुमार तथा द्वितीय स्थान जैस्मीन परवीन ने प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिर...