Chandauli News: ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात और नकदी उड़ाई
चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में मंगलवार की दोपहर बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। चोर घर से 10 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से गांव में हड़कंप मच गया।खोजापुर निवासी रामपति विश्वकर्मा मंगलवार को काम पर गए थे। उनकी पत्नी भी किसी काम से पड़ोस में गई थीं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अंदर कमरे में रखा बक्सा तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद, सोने की गले की चेन, कर्णफूल, बाली, अंगूठी और चांदी की पायल समेत करीब दो लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.