चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: बबुरी (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के अकोढ़वा चट्टी गांव स्थित तालाब में बुधवार सुबह एक अधेड़ का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब में उतराए शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना पर तालाब के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी विभूति नारायण राय ने बताया कि तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है...