चंदौली, जुलाई 19 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय बार एसोशिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रामबृक्ष सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एडीएम न्यायिक रतन कुमार वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को तहसील की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चकबन्दी सीओ का न्यायालय तहसील परिसर में स्थापित किया जाय। तहसील परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। जिसे तत्काल हटवाया जाय। इसके सम्बन्ध में कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं का चेम्बर सप्ताह में कम से कम एक बार साफ सफाई कराया जाय। कहा कि शासन की ओर से चलाये जा रहे अंश निर्धारन अभियान में लेखपाल गलत ढंग से अंश निर्धारण कर रहे है। यह भी पढ़ें- Mau News: तहसील समाधान दिवस में सर्वाधिक आए राजस्व के मा...