Chandauli News: तहसीलों में आय, जाति, निवास सहित अन्य आवेदन डंप
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलेभर के लेखपालों ने अतिरिक्त गांवों के कार्यभार के साथ ही तैनाती वाले गांवों का भी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया। साथ ही राजस्व वाट्सएप ग्रुप से बाहर हो गए। जिससे छात्रों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सामने विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए आए आवेदनों के सत्यापन का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। आवदेक तहसीलों का चक्कर काट रहे हैं और उन्हें आजकल कर लौटा दिया जा रहा है। इसमें भर्ती के लिए आवेदन करने से लेकर अन्य जरूरी जगहों पर दस्तावेज में शामिल करने में दिक्कत आ रही है। वहीं लेखपालों ने तहसीलों पर मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन भी किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: लेखपालों की हड़ताल जारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.