चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत विभाग की बकायेदार सूची में सरकारी और निजी उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया सामने आया है। नौगढ़ क्षेत्र के 30 बिजली कनेक्शनों पर कुल 2.34 करोड़, 56 लाख से अधिक रुपये बकाया है। जिसमें नौगढ़ तहसीलदार कार्यालय, पुलिस थाने व चौकियां, वन विभाग के रेंज अधिकारी, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और निजी उपभोक्ताओं के कनेक्शन शामिल हैं। बिजली विभाग अब इन कार्यालयों से वसूली करेगा। विभागीय सूची के अनुसार विद्युत उपकेंद्र नौगढ़ के 15 कनेक्शनों पर 1,70,59,598.43 रुपया व विद्युत उपकेंद्र चकरघट्टा के 15 कनेक्शनों पर 63,96,917.13 रुपये बकाया दर्ज है। सूची में सबसे अधिक बकाया तहसीलदार तहसील नौगढ़ के कनेक्शन पर 56,66,784.54 रुपये है। वहीं पुलिस स्टेशन चकरघट्टा/थानाध्यक...