चंदौली, जुलाई 12 -- Chandauli News: इलिया। इलिया थाना क्षेत्र के धनरिया गांव में बीते शनिवार रात अज्ञात चोरों ने तबेले का ताला तोड़कर एक भैंस और उसकी पड़िया चोरी कर ली। घटना से पशुपालक के परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी पशुओं का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के धनरियां गांव निवासी शिववचन चौबे ने बताया कि बीते शनिवार रात रोज की तरह भैंस और उसकी पड़िया को घर के बाहर बने तबेले में बांध दिया था। रविवार सुबह चारा-पानी देने पहुंचे तो तबेले का ताला टूटा मिला और दोनों पशु गायब थे। सूचना पर ग्रामीणों ने आसपास के गांवों और संभावित रास्तों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना पर ग्रामीणों में नाराज...