चंदौली, अगस्त 21 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी के समीप पुलिया पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिफ्तार किया। आरोपी की तलाशी में एक असलहा एवं कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शाहकुटी एवं कसाब महाल के बीच पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी में 315 बोर का एक तमंचा और 02 कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी वाराणसी जिले के दुर्गाकुंड सुकुलपुरा वर्तमान पता काली महाल निवासी श्याम बाबु है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: अवैध तमंचा व कारतूसों के साथ दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...