Chandauli News: ड्रेनों की समय से सफाई न होने से किसानों का हो रहा नुकसान: रामकिशुन
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। जिले में ड्रेनों की साफ-सफाई के लिए करोड़ों रुपये का टेंडर होने के बावजूद समय से सफाई न होने से किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सकलडीहा कस्बा में किसानों के साथ बैठक कर प्रशासन से किसानों को राहत और मुआवजा दिलाने की मांग की। पूर्व सांसद ने कहा कि यदि जिला प्रशासन समय रहते ड्रेनों की सफाई करा देता तो आज यह स्थिति नहीं होती। जिले की रायल ताल ड्रेन, नोनार-धूस ड्रेन, लेहरा-मनिहरा ड्रेन, बाढ़ गंगा ड्रेन, गौरी-कोटवा ड्रेन सहित कुल 31 ड्रेनों की सफाई के लिए एक करोड़ से अधिक का टेंडर हुआ था, लेकिन बंधी डिवीजन से जुड़ी ड्रेनों की सफाई में कोरमपूर्ति की गई। यह भी पढ़ें- Chandauli News: किसानों की समस्या को लेकर तहसील का घेराव करेंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.