Chandauli News: डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक : रामकिशुन
चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मानस नगर स्थित सपा कैंप कार्यालय में सोमवार को महान समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। आजादी की लड़ाई के दौरान भूमिगत रहकर रेडियो के माध्यम से आंदोलन को गति दी। उन्होंने जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई तथा पिछड़ों के लिए 60 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की। उनका चौखंभा राज्य का सिद्धांत सत्ता के विकेंद्रीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण विचार था। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया जाति तोड़ो आंदोलन के पक्षधर रहे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लोहिया के विचार आज भी दिखाते है समाजवाद की राह उनके विचार आज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.