Chandauli News: डीहबाबा स्थल और शनिदेव मंदिर का सुंदरीकरण शुरू
चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के खंडवारी गांव सभा में प्राचीन डीहबाबा स्थल और पास स्थित शनिदेव मंदिर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। मंदिर का कायाकल्प होने के बाद अब वहां श्रद्धालुाओं को पूजा पाठ करने में काफी सहूलियत होगी। सुंदरीकरण का कार्य पूर्व प्रधान, समाजसेवी भज्जू सिंह चौहान ने कराया जा रहा है। खंडवारी गांव सभा मे धानापुर मुख्य मार्ग पर डीह बाबा का स्थल है।जहां प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में कस्बा की महिलाएं जल चढ़ाने जाती हैं। खास धार्मिक अवसरों पर यहां और भीड़ लगती है। इस स्थल पर साफ सफाई के साथ साथ इसका सुंदरीकरण का बीड़ा पूर्व प्रधान ने अपने निजी खर्च से कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। वहीं पास स्थित शनि देव मंदिर का साफ सफाई के साथ साथ डीहबाबा स्थल का सुंदरीकरण का कार्य होगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.