चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर से पिंडी को समीप के नाबदान में फेंक दिया गया था। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के मंदिर पहुंचने पर हुई। पुजारी प्रहलाद चौहान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुजारी प्रहलाद चौहान की लिखित तहरीर पर गांव के ही नजीर, सानू, सैयद और सुहैल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि मंदिर के पुजारी की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।...