चंदौली, नवम्बर 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। रेलवे डीजल कालोनी में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति तीन दिन से ठप है। डीएफसीसी निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या पैदा हुई है। करीब दो हजार की आबादी वाले रेलकर्मी परिवार पानी के लिए जूझ रहे हैं। रेलकर्मियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या दूर करने को लेकर हीलाहवाली कर रहे हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। वही खानापूर्ति के लिए रेलवे की ओर से मात्र एक टैंकर पानी मुहैया कराया जा रहा है। दो हजार की आबादी के लिए एक टैंकर पानी नाकाफी है। टैंकर से पानी लेने के लिए लंबी कतार लग जाती है। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी...