Chandauli News: डीएपी के लिए पहुंचे किसान समिति से बिना खाद के लौट
चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। डीएपी खाद की भारी मांग के बीच मंगलवार को इलिया किसान सहकारी समिति (बी-पैक्स) पर खाद आने की जानकारी मिलते ही परिसर में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गयी। सुबह नौ बजे से किसानों को डीएपी खाद का वितरण शुरू किया गया। समिति पर उपलब्ध 300 बोरी डीएपी खाद का करीब 84 किसानों के बीच वितरण किये जाने के बाद खाद खत्म गई। जिससे बड़ी संख्या में किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। खाद लेने पहुंचे किसानों के संबंधित खेत की खतौनी और आधार कार्ड का सत्यापन किया गया। इसके बाद किसानों का अंगूठा लगवाकर खाद का वितरण किया गया। समिति परिसर में सुबह से ही किसानों की कतार लगी रही। किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई किसान खाद मिलने की उम्मीद में घंटों समिति पर डटे रहे, लेकिन उपलब्ध खाद की मात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.