Chandauli News: डीआरएम ने यात्रियों से किया रेल जन संवाद
चंदौली, अक्टूबर 23 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार को विशेष अभियान के तहत स्वच्छता, डस्टबिन के उचित उपयोग एवं यात्री सुविधाओं के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से आए मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर (माल) राजेश कुमार के साथ यात्री क्षेत्र और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार सहित अन्य अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।अधिकारियों ने यात्रियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्हें विभिन्न प्रकार के डस्टबिन, उनके उपयोग और कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा जंक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.