चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश में रह रहे चचेरे भाई को जेल से छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगों ने धानापुर कस्बा निवासी एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ठग लिए। हालांकि पीड़ित की शिकायत पर धानापुर पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी रकम वापस करा दी। वहीं नौ अक्टूबर को खाते में एक लाख रुपये वापस आने पर पीड़ित और परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। धानापुर कस्बा निवासी नईमुल हक खान पुत्र स्व. हनीफ खान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके चचेरे भाई अबुल वैश जो दुबई में रहते हैं, को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में साइबर ठगी: फर्जी संदेश भेजकर एक लाख रुपये ठगे चचेरे भाई को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर जाल...