Chandauli News: डंपर से टकराकर बाइक सवार दो किशोर घायल
चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: इलिया। इलिया-चकिया मार्ग पर बसाढ़ी गांव के समीप बीते शुक्रवार की रात डंपर में पीछे से बाइक टकराने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किशोर सैदूपुर कस्बा निवासी कक्षा 10 के छात्र हैं। सैदूपुर कस्बा निवासी ओम केशरी (15) पुत्र सत्येंद्र कुमार केशरी और पुष्कर वर्मा (15) पुत्र राजेश वर्मा शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक से घर से खरौझा की ओर जा रहे थे। बसाढ़ी गांव के समीप पहुंचते ही बाइक आगे चल रहे डंपर में पीछे से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक चला रहे ओम केशरी के चेहरे पर गंभीर चोट आई और उनका जबड़ा फ्रैक्चर हो गया, जबकि पीछे बैठे पुष्कर वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Orai News: आटा-इटौरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया से डंपर पलटा, चालक-खलास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.