Chandauli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत
चंदौली, अक्टूबर 4 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तेंदुहांन गांव के पास बीते शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 51 वर्षीय पारस पाल की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के फेसुड़ा गांव निवासी किसान पारस पाल बीते शनिवार शाम सैयदराजा बाजार से सब्जी लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। उधर से तेंदुहांन की ओर से बरंगा की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। तेंदुहां के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पारस पाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उठाकर जिला अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.