Chandauli News: ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत
चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत नरहन-कोनिया मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने ग्रामीणों समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। देर रात चकिया विधायक कैलाश आचार्य के पहुंचने पर किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया गया। कोनिया गांव निवासी 17 वर्षीय अमित राजभर, 20 वर्षीय जीतू और 18 वर्षीय महेश उर्फ नथुनी शनिवार की देर शाम बाइक से बाजार से घर की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान नरहन कोनिया मार्ग पर तेज रफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.