Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से खेत में पलटी बरातियों से भरी बोलेरो
चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया-लेवा मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बरातियों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में सभी सवार बाल-बाल बच गए। किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार समदा पुलिया की तरफ से मिट्टी लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली इलिया कस्बे की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से बरात से लौट रही बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। थानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो पलटने की जानकारी मिली है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.