Chandauli News: ट्रेन से टकराकर सड़क पर गिरा सांड़
चंदौली, जुलाई 28 -- Chandauli News: पड़ाव,हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव रामनगर मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास पुलिया पर सोमवार की शाम वाराणसी की ओर जा रही ट्रेन से एक सांड़ टकराकर अंडरपास सड़क पर गिर गया,जिससे सांड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पड़ाव रामनगर मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप रहा। हालांकि ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर नहीं दिखा। मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने जेसीबी की सहायता से सांड़ को सड़क से हटवाया। उसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.