चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पटना से पीडीडीयू जा रही पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय 28 वर्षीय महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि ट्रेन से उतर रहे अन्य यात्रियों की तत्परता से महिला बाल-बाल बच गई।बिहार के बक्सर निवासी सुशीला देवी अपने भाई के साथ बक्सर स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर सकलडीहा आ रही थी। सकलडीहा स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर यात्री उतरने लगे। भीड़ होने के कारण महिला पीछे रह गई। इसी बीच ट्रेन चलने लगी और जल्दी में उतरते समय उसका पैर फिसल गया। उसका सिर पटरी की तरफ चला गया। गनीमत रही कि पीछे से उतर रहे यात्रियों ने तुरंत उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह भा...