Chandauli News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव के समीप पीडीडीयू-वाराणसी रेलखंड पर गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है, ताकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई किया जा सके। पुलिस के अनुसार छित्तमपुर गांव के समीप पोल संख्या 757 के पासशव मिला था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.