चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव के समीप बीते मंगलवार की देर रात 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस शव शिनाख्त कर पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है।बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी चंद्र मोहन राम का 20 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव में अपने बहनोई के घर रहता था। बीते मंगलवार की देर रात साढ़े दस बजे गांव के समीप रेल पटरी पर शव मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव शिनाख्त कर पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में कोहराम वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम...