Chandauli News: ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत
चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: सकलडीहा(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे एक अज्ञात युवक का डाउन लाइन पर शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।पुलिस को गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे पंडित दीनदयाल-पटना रेल रूट पर डाउन लाइन में तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर लगभग 35 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.