चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव में मंगलवार की सुबह रेल हादसे में एक वृद्ध की जान चली गई। घटना पीडीडीयू नगर-वाराणसी रेलखंड पर पोल संख्या 764/5 के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जलीलपुर नई बस्ती निवासी 60 वर्षीय मुन्ना सोनी का घर रेलवे लाइन के किनारे ही है। वह घर पर पक्षियों के पिंजरे बनाने का काम करते थे और साथ ही एक निजी विद्यालय की बस में कंडक्टर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह घर के सामने रेल लाइन किनारे पड़ी एक टूटी चौकी का तख्ता एक कूड़ा बीनने वाला युवक उठाकर ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- Chandauli News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत इसे देखने के लिए मुन्ना रेलवे लाइन पर पहुंच गए, तभी अप लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट म...