चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिए सास के साथ ट्रैक किनारे गई 19 वर्षीय नवविवाहिता निशा मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में सास और साथ गई अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौबतपुर निवासिनी निशा पत्नी अजय निवासी सोमवार की सुबह अपनी सास मीरा देवी व अन्य महिलाओं के साथ रेलवे ट्रैक किनारे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पूरब की ओर से तेज गति से मालगाड़ी आ गई। साथ गई महिलाओं ने शोर मचाकर हटने के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब तक निशा कुछ समझ पाती वह ट्रेन की चपेट में आ गई और ग...