चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू जंक्शन से सटे कुछमन रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह छह बजे के लगभग रेलवे लाइन पार करने के दौरान 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे रिटायर्ड शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सीमा विवाद के कारण जीआरपी के देर से पहुंचने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। हालांकि पीडीडीयू जीआरपी शव शिनाख्त कर पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कुछमन गांव के रहने वाले 80 वर्षीय लल्लन यादव 20 साल पहले शिक्षक के पद से रिटायर्ड हुए थे। यह भी पढ़ें- Mau News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी रेलवे पुलिस वह काफी मिलनसार होने के कारण गांव सहित आसपास क्षेत्र में काफी प्रभाव था। लल्ल...