चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित ट्रांसफार्मर में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें तेज हो गईं। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण बीते 24 जून को ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जाली में करंट उतर जाने से वृद्ध किसान मंगल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों की ओर से ट्रांसफार्मर को आबादी से दूर स्थानांतरित करने तथा पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग किया जा रहा है। कस्बावासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराने के साथ ही नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ा...