Chandauli News: ट्रांसफार्मर पर वज्रपात से 8 से 10 घंटे बिजली रही गुल
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर के भोगवारे छिड़ मोहल्ले में बीते सोमवार देर शाम हुई बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर पर वज्रपात हो गया। वज्रपात इतना तेज था कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया और लोग परेशान हो उठे। मोहल्ले वालों के अनुसार बीते सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे बारिश शुरू हुई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरी। इसके बाद से ही बिजली गायब हो गई। रातभर बिजली न आने से लोग उमस और गर्मी में परेशान रहे। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। बिजली न होने से पंखा, कूलर, इनवर्टर सब बंद हो गए। सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। मोटर न चलने से घरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.