चंदौली, सितम्बर 26 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर विकास खंड परिसर में लगा ट्रांसफार्मर जलने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं आधे नगर की पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए बकाएदे लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। बावजूद इसके 24 घंटे बीने के बाद भी समस्या दूर करने को लेकर बिजली विभाग और नगर पंचायत प्रशासन ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। इससे नगरवासियों में आक्रोश है। सदर ब्लाक समेत आसपास के क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने के लिए चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर विकास खंड परिसर में लगाया गया है। इस ट्रांसफार्मर के जरिए ही नगर पंचायत की ओर से संचालित पेयजल की टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती ह...