Chandauli News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की गई जान
चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित जीवनाथपुर बिजली उपकेंद्र के समीप मंगलवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान ट्रक में फंसकर युवक बाइक सहित काफी दूर तक घसिटता रहा। वहीं कुछ दूरी पर जाकर चालक ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं ट्रक को औद्योगिक नगर पुलिस चौकी ले गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र पुष्पेश मौर्य शहाबगंज में निजी बीज और कीटनाशक दुकान का संचालन करता था। मंगलवार की दोपहर दो बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.