चंदौली, अगस्त 21 -- Chandauli News: चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम 18 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ऑटो चालक ने बच्ची को टॉफी दिलाने और ऑटो से घुमाने का झांसा देकर घर से दूर ले गया और ऑटो में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को बेसुध हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और ग्रामीणों की मदद से उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखने के साथ गांधी पार्क तिराहे पर चक्का जाम कर विरोध जताया। चकिया नगर निवासी आरोपी ऑटो चालक मोहन प्रजापति पिछले छह माह से पीड़ित मासूम के व्यवसायी परिवार के यहां दुकान पर आता जाता था। परिजनों के अनुसार गुरुवार देर ...