चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बरहुआं ग्रामसभा के भटपुरवा गांव में रविवार की सुबह 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर एक मकान के टीनशेड पर गिर गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे तत्काल चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। क्षेत्र के भटपुरवां निवासी नरसिंह मौर्य की 14 वर्षीय पुत्री सम्या मौर्य रविवार की सुबह करीब आठ बजे घर के आंगन में घरेलू कार्य कर रही थी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: गली मोहल्ले में लटक रहा है बिजली का जर्जर व नंगा तार इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर टीनशेड पर गिर गया। टीनशेड में करंट उतर...