Chandauli News: झुलसे लोगों के परिजनों से मिले सपाई
चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: इलिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाजसेवी टोनी खरवार के नेतृत्व में रामशाला और खोजापुर गांव पहुंचकर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलसे लोगों के परिजनों से मुलाकात की। बीते मंगलवार की दोपहर रामशाला गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान भृगुनाथ विश्वकर्मा गांव के सिवान में खेती का कार्य करने गए हुए थे। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं लीलावती सोनी और छाया भी धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं थी। समाजसेवी टोनी खरवार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सपा के तहसील पूर्व अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.