चंदौली, सितम्बर 10 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। गुरुवार की सुबह और दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से पीडीडीयू नगर सहित सकलडीहा, चहनियां सहित कई कस्बों और बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और महिलाओं को हुई। वहीं बारिश होने से उमस और गर्मी से राहत मिली। जिले में बीते बुधवार को भी दोपहर बाद हुई बारिश से नगर की कई कालोनियों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया था। गुरुवार को भी बारिश के चलते पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी और रविनगर, पटेल नगर, चालीस फीट रोड, आर्य समाज मंदिर रोड सहित रेलवे की इंडियन इंस्टीट्यूट, मानस नगर कालोनी, लोको और डीजल कालोनी में पानी भर गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने...