Chandauli News: झमाझम बारिश से शहर की कालोनियों में जलभराव
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। सावन के बाद भादों महीने में भी लगातार रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे उमस और गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन जलभराव से समस्या खड़ी हो गई है। बुधवार को भी जिले में दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन में कई बार रुक-रुककर झमाझम बारिश होने से नगर की कई कालोनियों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश के पानी से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पीडीडीयू नगर की रेलवे कालोनी के अलावा कैलाशपुरी और रविनगर, पटेल नगर, चालीस फीट रोड सहित अन्य कालोनियों में भी बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.