Chandauli News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान की नर्सरी को फायदा
चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। मानसून की दस्तक के बाद जिले में बारिश का सिलसिला पिछले दो दिनों से बना हुआ है। सोमवार को जहां हल्की से तेज बारिश हुई, वहीं मंगलवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहने के बीच झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। जबकि धान की नर्सरी को भी काफी फायदा हुआ है। इससे परेशान किसानों को भी सुकून मिला है। वहीं बारिश से जिले के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह करीब छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई और नौ बजे तक कहीं फुहारें तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं दोपहर में फिर जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इससे पीडीडीयू, सकलडीहा, सैयदराजा, बबुरी, नौगढ़, चकिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.