Chandauli News: झमाझम बारिश से जगह-जगह जलजमाव, लोग परेशान
चंदौली, अगस्त 31 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में रविवार की शाम मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर कहीं गरज के साथ तेज बारिश तो कहीं रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया, वहीं नगर के निचले हिस्सों में पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। पीडीडीयू नगर में हाईवे निर्माण कार्य के कारण जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध होने से स्टेशन के समीप काली मंदिर और सब्जी मंडी क्षेत्र में जलजमाव हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी हुई। सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को पानी के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.