चंदौली, अगस्त 18 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में मानूसन पिछले दो दिनों से मेहरबान है। रविवार से शुरू हुई बारिश रुक रुककर सोमवार की सुबह 10 बजे तक होती रही। इसके बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। जिले में झमाझम बारिश से धान की रोपाई में पिछड़े किसानों को काफी राहत मिली है। जहां रोपाई हो चुकी है वहां धान की फसल को फायदा हुआ है। वहीं इलिया क्षेत्र में बारिश से कच्चा मकान ढह गया। जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। हालांकि घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। जिले में इस बार मानसून काफी कमजोर रहा लेकिन सावन के शुरूआत से ही मानसून सक्रिय है। पिछले दिनों भी जिले में अच्छी बारिश हुई थी। वहीं रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने से काफी सहूलियत हुई। जिससे सकलडीह...