चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता जिले में संचारी रोग नियत्रंण एवं दस्तक अभियान की शुरूआत बुधवार को कलेक्ट्रेट से हुआ। इसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने दीप प्रज्जविलत और फीता काटने के साथ ही हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी के आद अभियान की सफलता के लिए यथार्थ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं और संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली। साथ ही शपथ दिलायी गई। यह भी पढ़ें- संचारी रोगों से बचाव का दिया संदेश ,घर के आसपास रखें सफाई भाजपा जिलाध्यक्ष का संदर्भ इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह प्रद...