चंदौली, अक्टूबर 30 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में आए चक्रवाती तूफान का असर दूसरे दिन शुक्रवार को भी बना रहा। गुरुवार की सुबह से लगातार आसमान में बादल छाने और रुक रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार हो रही धान की फसल कई गांवों में जमीन पर गिर गई है। इससे धान की बालियों को नुकसान पहुंचने और पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर भी होने लगा है। बारिश से गलियों, सड़कों किनारे कीचड़ होने से आवागमन में भी लोगों को परेशानी हो रही है।जिले यह भी पढ़ें- Chandauli News: चक्रवाती बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, दिनभर होती रही बारिश में गुरुवार की सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू है। इससे जहां धान की फसल खेतों में गिर गई है। जिससे फसल के सड़ने और नुकस...