चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: चंदौली/सकलडीहा, हिटी। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन के लिए जिलेभर में करीब 200 सरोवर और तालाबों को चिह्नित किया गया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी पुलिस फोर्स रहेगी। साथ ही चिह्नित सरोवरों और तालाबों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन कराएगी। इसके अलावा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों और मस्जिदों के आसपास भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जिले में मुगलसराय, चहनियां, सकलडीहा, चकिया, सैयदराजा, चंदौली सहित अन्य नगरों और कस्बों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों और सरोवरों में प्रतिमा विसर्जन कराया जाएगा। सकलडीहा में बीते तीन साल से कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर की साफ सफाई और पानी के अभाव में मूर्ति विसर्जन की समस्या बनी हुई है। यह भ...