चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । शासन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए मिशन सेफ फ्यूचर के तहत गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर विजय त्रिवेदी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सेंट जॉन्स, स्वामी परमहंस एवं विवेकानन्द स्कूल के वाहनों का मौके पर ही भौतिक निरीक्षण किया। जांच में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर कुल 6 स्कूली वाहनों का चालान किया। वहीं गंभीर कमियां मिलने पर 2 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मचा रहा। यह भी पढ़ें- सात जुलाई के बाद स्कूली वाहनों की होगी सघन जांचविशेष चेकिंग अभियान जिले में चलाए गए विशेष चेकिं...