Chandauli News: जिले में देशी गायों के पालन को मिलेगा बढ़ावा
चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/शहाबगंज, हिटी। जनपद में देशी गायों के संरक्षण और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए शासन की मिनी नंदनी योजना और कोसंवर्धन योजना के माध्यम से तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में जिले के छह पशुपालकों को चिह्नित किया गया है। वहीं डेयरी व्यवसाय से जोड़ने 29 नई डेयरियां खोली जाएंगी। इससे किसानों और पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आमदनी का साधन उपलब्ध भी होगा। मिनी नंदनी योजना के तहत जनपद में छह पशुपालकों को चिह्नित किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक पशुपालक को देशी नस्ल की 10 गायें रखनी होंगी। इसके लिए करीब 22 लाख 64 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है। योजना में सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है। इससे पशुपालकों पर डेयरी स्थापित करने का आर्थिक बोझ कम होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.